Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

शुद्ध आयकर संग्रह 17 जून तक 15 प्रतिशत बढ़कर 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) चालू वित्त वर्ष में एक अप्रैल से 17 जून के दौरान शुद्ध आयकर संग्रह 14.64 प्रतिशत बढ़कर 5.21 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। सरकारी आंकड़ों में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

चालू वित्त वर्ष में अब तक शुद्ध कंपनी कर संग्रह 22 प्रतिशत बढ़कर 2.08 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि शुद्ध गैर-कंपनी कर संग्रह आठ प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.94 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

गैर-कंपनी कर के अंतर्गत व्यक्तिगत करदाताओं, हिंदू अविभाजित परिवारों (एचयूएफ) और फर्मों द्वारा चुकाया जाने वाला कर शामिल होता है।

आंकड़ों के मुताबिक, 17 मई तक 89,026 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 1.19 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

सकल आधार पर प्रत्यक्ष कर संग्रह 12.46 प्रतिशत बढ़कर 6.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। इसमें 2.76 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कंपनी कर तथा लगभग 3.15 लाख करोड़ रुपये का गैर-कंपनी कर संग्रह शामिल है।

सरकार ने चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष करों से 26.97 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है, जो वित्त वर्ष 2025-26 में एकत्रित 23.40 लाख करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत अधिक है।

भाषा

योगेश अजय

अजय