Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

सीतारमण मेघालय दौरे के दौरान पूर्वोत्तर की सबसे बड़ी जैविक मसाला प्रसंस्करण सुविधा का उद्घाटन करेंगी

शिलॉन्ग, 18 जून (भाषा) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 19 जून से मेघालय के दो दिन के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह पूर्वोत्तर की सबसे बड़े जैविक मसाला प्रसंस्करण सुविधा केन्द्र का उद्घाटन करेंगी और 1,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वित्त मंत्री री भोई, ईस्ट खासी हिल्स और वेस्ट जयंतिया हिल्स जिलों में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।

अपनी यात्रा के पहले दिन, सीतारमण री भोई जिले के भोइरिमबोंग में पूर्वोत्तर के सबसे बड़े जैविक मसाला प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन करेंगी।

इस सुविधा को 'ईस्टर्न री भोई जैविक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी' ने विकसित किया है। उम्मीद है कि इससे इस क्षेत्र के जैविक किसानों के लिए मूल्यवर्धन और बाजार तक पहुंच बेहतर होगी।

इसके बाद, वह शिलांग के यू सोसो थाम ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी, जो मेघालय में बाहरी मदद से चल रही परियोजनाओं के कार्यान्वयन से जुड़ा है। इस कार्यक्रम के दौरान, वह बाहरी मदद (ईएपी) से चलने वाली 1,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी।

वह 'पूर्वोत्तर राज्यों में बाहरी मदद से चलने वाली परियोजनाओं (ईएपी) का लाभ उठाने' पर आयोजित एक सेमिनार में भी शामिल होंगी। 20 जून को, सीतारमण वेस्ट जयंतिया हिल्स जिले में ख्लिहतिर्शी प्राइमरी हेल्थ सेंटर का उद्घाटन करने से पहले जोवाई के कियांग नांगबाह गवर्नमेंट कॉलेज में छात्रों से बातचीत करेंगी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय