नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 1,593 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,286 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,593 रुपये यानी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,286 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 819 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,315.14 डॉलर प्रति औंस हो गया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश