Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

भारत विश्व टीम स्नूकर चैंपियनशिप के फाइनल में

गुआंगडोंग (चीन), 18 जून (भाषा) भारत ने बृहस्पतिवार को यहां विश्व टीम स्नूकर चैंपियनशिप में दबदबा बनाते हुए गत चैंपियन हांगकांग चीन को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

भारत ने सात साल पहले म्यांमा में चैंपियनशिप जीती थी और अब शनिवार सुबह को होने वाले फाइनल में उसका सामना मेजबान चीन ‘ए’ और कोरिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

युगल मुकाबले में थोड़ी परेशानी के बावजूद पंकज आडवाणी और आदित्य मेहता जीत गए।

आडवाणी ने चेयुंग का वाई को 74-1 से और आदित्य मेहता ने वांग युचेन को 67-9 से पछाड़ा। भारतीय जोड़ी को युचेन और वान नानसेन सिन मान से 59-68 से हार मिली। लेकिन आडवाणी ने युचेन को 74-0 से पराजित किया।

भाषा नमिता

नमिता