Breaking News

गाजा में इजरायली एयरस्ट्राइक: परीक्षा देने जा रही छात्रा की मौत, 3 अन्य घायल     |   टाइटैनिक के मलबे से निकले सामानों की नीलामी पर अमेरिकी सरकार ने लगाई रोक     |   FIH प्रो लीग में आज से भारत-पाकिस्तान हॉकी मुकाबले पर खेल जगत की नजर     |   केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया आज केरलम में खेल और फिटनेस कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रोहित शर्मा, ममूटी, अलका याग्निक और विजय अमृतराज समेत 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी     |  

मुख्य समाचार शाम छह बजे

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

दि31 शिवसेना (उबाठा) दूसरी लीड बैठक

शिवसेना (उबाठा) के छह सांसद पार्टी बैठक में शामिल नहीं हुए

नयी दिल्ली: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नौ लोकसभा सदस्यों में से छह बृहस्पतिवार को यहां उसके संसदीय दल की बैठक में शामिल नहीं हुए जिससे पार्टी में विभाजन के संकेत स्पष्ट हो गए और अनुपस्थित सांसदों के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की संभावनाएं प्रबल हो गईं।

प्रादे103: प.बंगाल अदालत लीड नेता प्रतिपक्ष

अदालत का विपक्ष के नेता की नियुक्ति पर बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के फैसले में हस्तक्षेप से इनकार

कोलकाता: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रथींद्र बोस के उस फैसले पर कोई अंतरिम आदेश देने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया जिसके तहत तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट के विधायक रिताब्रता बनर्जी को विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया था।

दि39: नीट प्रधान लीड तैयारी

प्रधान ने नीट तैयारियों की समीक्षा की, शुचिता और पारदर्शिता पर जोर

नयी दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने चिकित्सा के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को दोबारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारियों का जायजा लेने के बृहस्पतिवार को शिक्षा मंत्रालय, राज्य सरकारों, नेशनल परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और उच्च शिक्षा संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की।

दि34: दिल्ली अदालत टेलीग्राम

केंद्र ने नीट से पहले टेलीग्राम पर रोक को बताया उचित, अदालत ने फैसला सुरक्षित किया

नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय में सोशल मीडिया ऐप टेलीग्राम पर लगाई गई अस्थायी रोक के खिलाफ दाखिल याचिका पर बृहस्पतिवार को हुई सुनवाई के दौरान केंद्र ने इस फैसले का बचाव किया।

वि23: पाकिस्तान ईरान दूसरी लीड समझौता

मध्यस्थ पाकिस्तान ने अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने के उद्देश्य से तैयार ‘इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन’ (इस्लामाबाद एमओयू) पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर कर दिए।

दि28: शाह अमेरिका लीड मुलाकात

गृह मंत्री शाह, अमेरिकी राजदूत गोर ने सुरक्षा सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की

नयी दिल्ली: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और दोनों ने सुरक्षा के क्षेत्र में, विशेषकर आतंकवाद और मादक पदार्थों के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।

अर्थ36 मोदी पीएम किसान

पीएम-किसान योजना: 23वीं किस्त में 9.44 करोड़ किसानों को 18,880 करोड़ रुपये जारी करेंगे मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसान लाभार्थियों को सीधे 18,880 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।

दि25 डीयू रैंकिंग

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में डीयू छह स्थान की छलांग लगाकर 322वें स्थान पर पहुंचा

नयी दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में अपनी स्थिति बेहतर की है और छह स्थान ऊपर चढ़कर वैश्विक स्तर पर 322वीं रैंक हासिल की है। एक बयान से यह जानकारी मिली।

प्रादे110 झारखंड आरएसएस हमला लीड गिरफ्तार

झारखंड: रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

रांची, झारखंड के रांची में आरएसएस कार्यालय पर कथित तौर पर पेट्रोल बम फेंकने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

खेल19: खेल एथलेटिक्स नीरज

डायमंड लीग में नीरज की वापसी, श्रीलंका के उभरते हुए स्टार रुमेश पथिरागे से होगा मुकाबला

दोहा: भारतीय भाला फेंक सुपरस्टार नीरज चोपड़ा को उम्मीद होगी कि जब वह शुक्रवार को यहां दोहा डायमंड लीग में फॉर्म में चल रहे शीर्ष प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ वापसी करेंगे तो चोट के कारण प्रतियोगिताओं से अनुपस्थिति उनकी लय को प्रभावित नहीं करेगी।

खेल18: खेल मुक्केबाजी भारत

मुक्केबाजी विश्व कप : मीनाक्षी क्वार्टर फाइनल में पहुंची

गुइयांग (चीन): भारतीय मुक्केबाज मीनाक्षी ने बृहस्पतिवार को यहां मुक्केबाजी विश्व कप के दूसरे चरण में महिलाओं के 51 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

द कन्वरसेशन से साझेदारी के तहत जारी खबरें

वि19: जलवायु एएमओसी खतरा

विश्व का सबसे बड़ा जलवायु खतरा जो दिखता नहीं

डरहम (ब्रिटेन), 18 जून (द कन्वरसेशन) अटलांटिक महासागर की गहराइयों में पानी का एक विशाल प्रवाह उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों से गर्मी को ग्रीनलैंड की ओर ले जाता है। इसे ‘अटलांटिक मेरिडियोनल ओवरटर्निंग सर्कुलेशन’ (एएमओसी) कहा जाता है। यह पूरी प्रक्रिया अधिकांशतः हमारी नजरों से दूर होती है, इसलिए वर्षावनों, ध्रुवीय हिम आवरण या जलवायु को नियंत्रित करने वाली अन्य विशाल प्रणालियों जैसी सार्वजनिक पहचान इसे नहीं मिली।

सुमित पवनेश

पवनेश