Breaking News

FIH प्रो लीग में आज से भारत-पाकिस्तान हॉकी मुकाबले पर खेल जगत की नजर     |   केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया आज केरलम में खेल और फिटनेस कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रोहित शर्मा, ममूटी, अलका याग्निक और विजय अमृतराज समेत 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी     |   कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद BJP के शीर्ष नेताओं की आज दिल्ली में बैठक     |   अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर आज केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से करेंगे मुलाकात     |  

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों पर हत्या का आरोप

एटा, 18 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बृहस्पतिवार को 22 वर्षीय एक युवक का शव कोतवाली नगर क्षेत्र के शीतलपुर गांव के पास जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अतुल के रूप में हुई है। उसने बताया कि अतुल के ननिहाल पक्ष ने युवक के पिता महिपाल, सौतेली मां मिथिलेश और सौतेले भाइयों पर जमीन से जुड़े विवाद के चलते उसकी हत्या करने और शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक, परिजनों का कहना है कि अतुल को दो दिन पहले जमीन के बैनामे के बहाने गांव बुलाया गया था।

पुलिस निरीक्षक अजब सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।

भाषा

सं राजेंद्र पारुल

पारुल