Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: जांच के लिए धटनास्थल पहुंची फोरेंसिक टीम     |   जॉर्ज कुरियन ने केंद्रीय राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दिया     |   शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे गिरकर 94.74 पर आया     |   बठिंडा में बीजेपी नेता और डॉक्टर के क्लिनिक पर पेट्रोल बम से हमला     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी 15 मृतकों के परिवारों को सौंपी गई 5-5 लाख की सहायता राशि     |  

मनिका बत्रा टीटीएफआई के चयन मानदंड पर खरा नही उतरने के कारण एशियाड टीम से बाहर

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) भारत की सबसे मशहूर टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा को बृहस्पतिवार को इस साल के एशियाई खेलों के लिए चुनी गई टीम से बाहर रखा गया क्योंकि वह भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) द्वारा निर्धारित चयन मानदंड पर खरी नहीं उतर सकीं।

मनिका ने घरेलू प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं लिया जिसके कारण वह टीटीएफआई रैंकिंग में शामिल नहीं हो सकीं।

बीसवें एशियाई खेलों का आयोजन 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची नागोया में किया जाएगा। वह स्वास्तिका घोष के साथ रिजर्व खिलाड़ी हैं।

मनिका ने राष्ट्रमंडल खेलों में कई पदक जीते हैं और 2018 एशियाड में ऐतिहासिक मिश्रित युगल कांस्य पदक जीत था। वह इस समय आईटीटीएफ रैंकिंग में 51वें स्थान से श्रीजा अकुला (45) के बाद भारत की दूसरी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग खिलाड़ी हैं।

टीटीएफआई खिलाड़ियों का चयन अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर करता है। टीटीएफआई ने कहा, ‘‘चयन प्रक्रिया ने सुनिश्चित किया कि भारत के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाले और सबसे निरंतर खिलाड़ियों को एशिया की सबसे बड़ी बहु-स्पर्धा प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिले। ’’

एशियाई खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा 20 से 28 सितंबर तक होगी।

चयन नीति 2023 के अनुसार खिलाड़ियों के चयन के लिए राष्ट्रीय रैंकिंग को 50 प्रतिशत और विश्व रैंकिंग को 40 प्रतिशत आधार दिया गया है जबकि 10 प्रतिशत चयन समिति पर निर्भर करता है।

मनिका की अनुपस्थिति में श्रीजा संतुलित टीम की अगुआई करेंगी जिसमें अनुभव और उभरती हुए प्रतिभा शामिल हैं।

यशस्वी घोरपड़े, दीया चिताले, सुतिर्था मुखर्जी और सिंड्रेला दास मिलकर एक मजबूत टीम बनाती हैं जो महाद्वीप की सबसे मजबूत टीमों को चुनौती देने में सक्षम है।

पुरुष टीम की अगुवाई अनुभवी खिलाड़ी जी साथियान और हरमीत देसाई करेंगे। इसमें राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज खिलाड़ी मानव विकास ठक्कर और मानुष शाह भी उनके साथ टीम में होंगे।

युवा खिलाड़ी पायस जैन ने भी घरेलू सर्किट और अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन के बाद पांच सदस्यीय टीम में जगह बनाई है। अंकुर भट्टाचार्य और रोनित भंजा रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर स्टैंडबाय पर रहेंगे।

एशियाई खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा में महाद्वीप के बेहतरीन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिनमें चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और चीनी ताइपे जैसी दिग्गज टीम शामिल हैं।

भाषा नमिता मोना

मोना