Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: घटनास्थल की जांच के बाद SIT टीम ने पीड़ितों के परिजनों से बात की     |   दरगाह के पास दीप जलाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार     |   लखनऊ अग्निकांड: SIT ने शुरू की जांच, मौके पर जुटाए जा रहे सबूत     |   जिस इमारत में गई 15 लोगों की जान, उसे गिराने का आदेश जारी     |   लखनऊ अग्निकांड: जांच के लिए धटनास्थल पहुंची फोरेंसिक टीम     |  

नाइजर की राजधानी में बंदूकधारियों ने हवाई अड्डे पर हमला किया

डाकार (सेनेगल), 18 जून (एपी) नाइजर की राजधानी नियामी के मुख्य हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार तड़के बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। स्थानीय सुरक्षा अधिकारी और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारियों के हवाई अड्डे की सुरक्षा में सेंध लगाने के बाद हमले को नाकाम करने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि हमलावर कौन थे।

गोलीबारी की घटना के बाद सैनिक सड़क पर लोगों की तलाशी ले रहे थे।

नियामी के डियोरी हमानी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस साल यह दूसरा हमला था। इससे पहले जनवरी में इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने इसी तरह के एक हमले की जिम्मेदारी ली थी।

वर्ष 2023 में हुए तख्तापलट के बाद से नाइजर में सेना का शासन है। देश अफ्रीका के साहेल इलाके में फैली जिहादी हिंसा को रोकने के लिए संघर्ष कर रहा है। इस हिंसा ने पड़ोसी देशों बुर्किना फासो और माली को भी बुरी तरह प्रभावित किया है, जहां सेना का ही शासन है।

एपी आशीष पवनेश

पवनेश