Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: घटनास्थल की जांच के बाद SIT टीम ने पीड़ितों के परिजनों से बात की     |   दरगाह के पास दीप जलाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार     |   लखनऊ अग्निकांड: SIT ने शुरू की जांच, मौके पर जुटाए जा रहे सबूत     |   जिस इमारत में गई 15 लोगों की जान, उसे गिराने का आदेश जारी     |   लखनऊ अग्निकांड: जांच के लिए धटनास्थल पहुंची फोरेंसिक टीम     |  

तेलंगाना सरकार में मंत्रिमंडल की बैठकें होंगी कागज़ रहित

हैदराबाद, 18 जून (भाषा) तेलंगाना सरकार ने बृहस्पतिवार को 'कागज़ रहित शासन' की अपनी परिकल्पना की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मंत्रिमंडल की सभी बैठकें डिजिटल माध्यम से आयोजित करने का निर्णय लिया।

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी श्रीधर बाबू ने सचिवालय में मंत्रियों की एक विशेष बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी एवं अन्य मंत्रियों को विशेष टैबलेट सौंपे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को इस 'डिजिटल मंत्रिमंडल' बैठक के संबंध में जानकारी दी।

विज्ञप्ति में बताया गया कि मंत्रिमंडल की बैठकों की कार्यसूची मंत्रियों के साथ इलेक्ट्रॉनिक पुस्तक (ई-बुक) के माध्यम से साझा की जाएगी।

भाषा सुमित रंजन

रंजन