Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अमित शाह से मुलाकात की

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और आतंकवाद, मादक पदार्थ और सीमा सुरक्षा के मुद्दों से निपटने पर चर्चा की।

गोर ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'माननीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक शानदार बैठक हुई।'

उन्होंने कहा, 'आतंकवाद से लड़ने, अपने लोगों को मादक पदार्थों और अवैध दवाओं से बचाने, हमारी सीमाओं को सुरक्षित करने और दोनों देशों में अपराधियों को संयुक्त रूप से न्याय के कटघरे में लाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर हमारी सार्थक चर्चा हुई।'

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा