Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

अपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

प्रादे68 : मप्र लीड मुर्मू

जनजातीय समुदाय को भले ही कोई वनवासी कहे लेकिन वे आदिवासी हैं: राष्ट्रपति मुर्मू

बैतूल (मध्यप्रदेश), राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को जोर देकर कहा कि जनजातीय समुदाय को भले ही कोई वनवासी कहे लेकिन वास्तव में वे आदिवासी हैं।

वि1 : मोदी पेरिस प्रस्थान

जी7 शिखर सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री मोदी पेरिस के लिए रवाना

एवियॉन (फ्रांस), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को जी7 शिखर सम्मेलन में कई “सार्थक” बैठकों और चर्चाओं के बाद पेरिस के लिए प्रस्थान किया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान उन्हें शासन और नीतिगत निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

दि11 : शिवसेना (उबाठा) बैठक

शिवसेना (उबाठा) के छह सांसद पार्टी बैठक में नहीं हुए शामिल, शिंदे गुट में शामिल होना लगभग तय

नयी दिल्ली, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नौ लोकसभा सदस्यों में से छह सदस्य बृहस्पतिवार को यहां हुई संसदीय दल की बैठक में शामिल नहीं हुए जिससे पार्टी में विभाजन के संकेत स्पष्ट हो गए और इन सांसदों के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में औपचारिक रूप से शामिल होने की संभावना प्रबल हो गई।

वि14 पाकिस्तान अमेरिका ईरान लीड समझौता

शांति समझौते पर अमेरिका-ईरान ने हस्ताक्षर किए: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज

इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि अमेरिका और ईरान ने एक शांति समझौते पर डिजिटल हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का रास्ता साफ हो गया है।

दि10 : राहुल अभियान

राहुल गांधी ने पेपर लीक के खिलाफ शुरू किया ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेपर लीक, परीक्षाओं में धांधली और महंगी फीस के खिलाफ बृहस्पतिवार को ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की और लोगों से इसके समर्थन का आह्वान किया।

प्रादे37 : बंगाल मेस्सी अरूप

प.बंगाल में मेस्सी के कार्यक्रम में ‘अनियमितताएं’ : पूर्व मंत्री अरूप विश्वास पुलिस के समक्ष पेश हुए

कोलकाता, अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी से जुड़े वर्ष 2025 के एक कार्यक्रम में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अरूप विश्वास बृहस्पतिवार को विधाननगर पुलिस के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे40 : महाराष्ट्र शिवसेना (उबाठा) सावंत

‘व्हिप’ का उल्लंघन करने वाले शिवसेना (उबाठा) सांसदों के खिलाफ कार्रवाई होगी: अरविंद सावंत

मुंबई, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) में विद्रोह की अटकलों के बीच, उसके सांसदों की नयी दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक से पहले पार्टी नेता अरविंद सावंत ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘व्हिप’ का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रादे48 : केरल कॉलेज बंद छात्र

कोच्चि आयुर्वेद कॉलेज एक सप्ताह के लिए बंद, 25 से अधिक छात्रों में उल्टी-दस्त के लक्षण

कोच्चि, केरल में शिगेला संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बीच यहां त्रिपुनिथुरा स्थित सरकारी आयुर्वेद कॉलेज को उस समय एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया, जब छात्रावास में रहने वाले 25 से अधिक छात्रों में उल्टी और दस्त के लक्षण पाए गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

प्रादे51 : महाराष्ट्र शिवसेना (उबाठा) कार्यकर्ता

शिवसेना (उबाठा) कार्यकर्ताओं ने बागी नेताओं के चेहरे पर गोबर पोतने की धमकी दी

धाराशिव, सांसद ओमप्रकाश राजे निंबालकर के शिव सेना (उबाठा) से बगावत करने की चर्चाओं की पृष्ठभूमि में, महाराष्ट्र में उनके धाराशिव निर्वाचन क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने चेताया है कि पार्टी छोड़ने वालों के चेहरे पर गोबर पोता जाएगा।

प्रादे69 : प.बंगाल विस लीड राज्यपाल

अपराधियों, अवैध रूप से रह रहे विदेशियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही पश्चिम बंगाल सरकार : राज्यपाल रवि

कोलकाता, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नयी सरकार ने पिछली सरकार के कथित संरक्षण वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान शुरू किया है और वह अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर भेजने के लिए कड़ी कार्रवाई कर रही है।

खेल13 : खेल हॉकी महिला भारत

भारत ने उरुग्वे को हराकर अपने पूल में शीर्ष स्थान हासिल किया

ऑकलैंड, दीपिका ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दो गोल किए जिससे भारत ने शुरू में पिछड़ने के बाद अच्छी वापसी करते हुए बृहस्पतिवार को यहां उरुग्वे को 3-2 से हराया और एफआईएच महिला नेशंस कप के पूल ए में शीर्ष स्थान हासिल किया।

अर्थ12 : सोना आयात

सोने का आयात शुल्क बढ़ोतरी के बाद 70 प्रतिशत घटकर 25-30 टन

नयी दिल्ली, सोने पर सीमा शुल्क छह प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किए जाने के बाद देश में सोने का आयात करीब 70 प्रतिशत घटकर 25-30 टन रह गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अर्थ13 : आयात शुल्क

पेट्रोरसायन उत्पादों पर शुल्क छूट 30 जून के बाद भी बढ़ा सकती है सरकार

नयी दिल्ली, सरकार, पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति और उससे जुड़े राजस्व प्रभावों का आकलन करने के बाद करीब 40 उत्पादों पर आयात शुल्क में दी गई छूट को 30 जून के बाद भी बढ़ाने का निर्णय ले सकती है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा