Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

झारखंड : रांची में ट्रेन की चपेट में आने से आरपीएफ जवान की मौत

रांची, 18 जून (भाषा) झारखंड के रांची जिले में बृहस्पतिवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के 32 वर्षीय जवान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार तड़के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास हुई।

मृतक की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के बेगूसराय जिले के निवासी थे।

रांची स्थित रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) थाने के प्रभारी शिशुपाल कुमार ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि जवान की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई। उनका हाल ही में पश्चिम बंगाल के सुइसा रेलवे स्टेशन से तबादला हुआ था और उन्होंने 14 मई को नामकुम स्टेशन पर कार्यभार संभाला था।”

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा