Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

शिवसेना (उबाठा) कार्यकर्ताओं ने बागी नेताओं के चेहरे पर गोबर पोतने की धमकी दी

धाराशिव, 18 जून (भाषा) सांसद ओमप्रकाश राजे निंबालकर के शिव सेना (उबाठा) से बगावत करने की चर्चाओं की पृष्ठभूमि में, महाराष्ट्र में उनके धाराशिव निर्वाचन क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने चेताया है कि पार्टी छोड़ने वालों के चेहरे पर गोबर पोता जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी को धोखा देने वालों को धाराशिव में खुलेआम बाहर निकलने नहीं दिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना (उबाठा) के बागी नेताओं के एक समूह ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष बिरला से अनौपचारिक मुलाकात की और निचले सदन में पार्टी के नौ सांसदों में से छह के समर्थन का दावा किया।

अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे और अरविंद सावंत, उद्धव खेमे के साथ हैं, जबकि बाकी छह सांसद संजय पाटिल, संजय देशमुख, ओमप्रकाश राजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश पाटिल-आष्टीकर और संजय जाधव अलग खेमे में हैं। अगर बागी गुट का एक भी सांसद इस बैठक में शामिल हो गया तो उस गुट को अलग दल की मान्यता नहीं मिल सकती।

पार्टी की धाराशिव इकाई के उपप्रमुख बंडू आंदेकरला और एक अन्य पदाधिकारी सुरेश गवाई ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से कहा कि यदि राजे निंबालकर शिवसेना (उबाठा) के खिलाफ बगावत करते हैं तो यह काफी दुखद होगा।

शिवसेना (उबाठा) के एक कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘यदि वह पार्टी छोड़ने का फैसला करते हैं, तो हम उन्हें विधानसभा और संसद सहित कोई भी चुनाव नहीं जीतने देंगे। हमारी पार्टी ने उन्हें बड़ा बनाया है और पूरे राज्य में उन्हें एक पहचान दी है।’’

एक अन्य कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘शिवसेना (यूबीटी) से बगावत करने वाले एक भी पार्टी कार्यकर्ता को धाराशिव शहर में खुलेआम निकलने नहीं दिया जाएगा। मैं उनके चेहरे पर गोबर पोत दूंगा।’’

भाषा

खारी मनीषा

मनीषा