Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

टाटा मोटर्स एक जुलाई से वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में करेगी 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) टाटा मोटर्स कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और अन्य लागतों के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए एक जुलाई से अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में 2.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि यह मूल्य वृद्धि उसके सभी वाणिज्यिक वाहनों पर लागू होगी, हालांकि अलग-अलग मॉडल एवं संस्करण के अनुसार बढ़ोतरी की मात्रा अलग-अलग हो सकती है।

बयान के अनुसार, यह कदम कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और अन्य लागतों के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए उठाया जा रहा है।

भाषा निहारिका

निहारिका