Breaking News

भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |   लखनऊ अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए     |   भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर SDPO राजेश वर्मा को हटाया गया     |   मुंद्रा पोर्ट 3000 किलो ड्रग्स केस: ED ने हरप्रीत तलवार के पांच ठिकानों पर छापे मारे     |  

बलिया में खड़ी निजी बस से मोटरसाइकिल टकराने से पति-पत्नी की मौत

बलिया (उत्तर प्रदेश), 18 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक मोटरसाइकिल के खड़ी निजी बस से टकरा जाने से 35 वर्षीय व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने वृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा बुधवार को रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ।

पुलिस ने बताया कि मऊ से इलाज कराकर घर लौटते समय विनोद प्रजापति की मोटरसाइकिल रसड़ा-मऊ मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी एक निजी बस से अनियंत्रित होकर टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में विनोद प्रजापति (35) और उनकी पत्नी मुन्नी देवी (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को रसड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां बुधवार देर शाम इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

रसड़ा कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि दोनों पड़ोसी जिले गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पैकौली पाटेपुर गांव के निवासी थे।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं जफर अमित

अमित