Breaking News

भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |   लखनऊ अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए     |   भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर SDPO राजेश वर्मा को हटाया गया     |   मुंद्रा पोर्ट 3000 किलो ड्रग्स केस: ED ने हरप्रीत तलवार के पांच ठिकानों पर छापे मारे     |  

यमुना खादर इलाके में हुई एक व्यक्ति की हत्या में शामिल दो ‘शूटर’ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना खादर इलाके में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में वांछित दो कथित ‘शूटर’ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों की पहचान आतिफ और इस्माइल के रूप में हुई है। ये दोनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में राशिद पर दिनदहाड़े गोली चलाते दिखे थे।

पुलिस के अनुसार, दोनों हत्या के बाद से फरार थे और कई टीम उनकी तलाश कर रही थीं।

अधिकारी ने बताया कि उनके बारे में मिली गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा की एक टीम ने जाल बिछाकर दोनों को घेर लिया।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान आरोपियों और पुलिस टीम के बीच गोलीबारी हुई, जिसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया।

भाषा

सिम्मी खारी

खारी