Breaking News

भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |   लखनऊ अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए     |   भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर SDPO राजेश वर्मा को हटाया गया     |   मुंद्रा पोर्ट 3000 किलो ड्रग्स केस: ED ने हरप्रीत तलवार के पांच ठिकानों पर छापे मारे     |  

धन वापसी संबंधी तंत्र से साइबर ठगी के करीब एक लाख पीड़ितों को लाभ मिला : अमित शाह

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि साइबर धोखाधड़ी के पीड़ितों के चोरी हुए धन की वसूली के लिए बनाए गए 'मनी रिस्टोरेशन एवं शिकायत निवारण व्यवस्था' तंत्र से लगभग एक लाख नागरिकों को लाभ हुआ है।

अमित शाह ने समीक्षा बैठक के दौरान नये शुरू किये गए पोर्टलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल (एमआरएम) तथा शिकायत निवारण मॉड्यूल (जीआरएम) की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

एमआरएम तथा जीआरएम को नागरिक वित्तीय साइबर धोखाधड़ी रिपोर्टिंग एवं प्रबंधन प्रणाली (सीएफसीएफआरएमएस) के अंतर्गत विकसित किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन मॉड्यूल के प्रभावी कार्यान्वयन की राज्य स्तर पर नियमित निगरानी की जानी चाहिए ताकि शिकायतों के समय पर निपटारा करने के साथ पीड़ितों की धनराशि तुरंत वापस कराई जा सके।

सरकारी बयान के अनुसार, गृह मंत्री ने यह भी कहा कि अनावश्यक रूप से फ्रीज (लेनदेन रोकना) किए गए बैंक खातों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए और ऐसे मामलों में जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, 'अब तक 'मनी रिस्टोरेशन एवं शिकायत निवारण व्यवस्था' तंत्र से लगभग एक लाख नागरिकों को लाभ हुआ है।'

भाषा

प्रचेता सुरभि

सुरभि