Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

बिना अनुमति अनुपस्थित रहने को लेकर 40 से अधिक सरकारी चिकित्सक बर्खास्त: आंध्र के स्वास्थ्य मंत्री

अमरावती, 17 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने बुधवार को कहा कि ड्यूटी से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने को लेकर 43 सरकारी चिकित्सकों को बर्खास्त कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करते हुए, राज्य सरकार ने इन सिविल सहायक सर्जन को बर्खास्त किया है।

एक प्रेस विज्ञप्ति में स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले 43 चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है।

मंत्री ने कहा कि सरकार ने चार साल तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले इन चिकित्सकों को बर्खास्त करने का फैसला किया है।

बयान में कहा गया है कि चिकित्सा शिक्षा निदेशक के अधिकार क्षेत्र में आने वाले शिक्षण अस्पतालों में काम करने वाले 51 चिकित्सकों को काम से अनुपस्थित रहने के कारण मई में हटाया गया।

भाषा सुभाष प्रशांत

प्रशांत