Breaking News

बागी सांसद मामला: स्पीकर ओम बिरला ने उद्धव गुट को शाम 5 बजे पक्ष रखने के लिए बुलाया     |   1999 बैच के IPS आनंद जैन ने लद्दाख के नए DGP के तौर पर कार्यभार संभाला     |   डोनाल्ड ट्रंप के 'गोल्डन डोम' प्रोजेक्ट का पहला लाइव-इंटरसेप्ट टेस्ट सफल     |   भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |  

दिल्ली के डॉक्टरों ने 10 घंटे चली जटिल सर्जरी में 14.5 किलोग्राम का दुर्लभ घातक ट्यूमर निकाला

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) दिल्ली के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने 10 घंटे चली कठिन सर्जरी के दौरान 55 वर्षीय महिला के पेट से 14.5 किलोग्राम वजनी दुर्लभ कैंसरकारी ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल दिया।

अस्पताल ने इसे भारत में पेट के ट्यूमर को हटाने की अब तक की सबसे लंबी सर्जरी में से एक बताया है।

यह ऑपरेशन ओखला स्थित एक निजी अस्पताल में पेशे से नर्स का किया गया। उनके पेट के अंदर ट्यूमर तेजी से बढ़ रहा था, जिसके कारण वह करीब चार महीने से गंभीर रूप से सांस फूलने और चलने-फिरने में कठिनाई की समस्या से जूझ रही थीं।

डॉक्टरों ने बताया कि ट्यूमर ने मरीज की बाईं किडनी को पूरी तरह से घेर लिया था, इसलिए ऑपरेशन के दौरान उसे निकालना जरूरी हो गया।

सर्जरी के दौरान डॉक्टरों को गर्भाशय में एक बड़ी गांठ भी मिली। इसके बाद उन्होंने मरीज का गर्भाशय, दोनों अंडाशय (ओवरी) और फैलोपियन ट्यूब भी निकाल दीं।

डॉक्टरों टीम ने विशाल ट्यूमर को निकालने के लिए पेट को चीरकर की जाने वाली ‘ओपन एब्डॉमिनल’ सर्जरी (लैपरोटॉमी) की। इस दौरान आसपास के अंगों और प्रमुख रक्त वाहिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए विशेष सावधानी बरती गई।

अस्पताल ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज़ की हालत में अच्छा सुधार हुआ और एक हफ़्ते के अंदर ही उन्हें स्थिर हालत में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

डॉक्टरों ने बताया कि इस तरह के ट्यूमर बेहद दुर्लभ होते हैं। ये पेट में पाए जाने वाले सभी तरह के ट्यूमर के एक प्रतिशत से भी कम मामलों में देखे जाते हैं।

भाषा नोमान

नोमान पवनेश

पवनेश