Breaking News

बागी सांसद मामला: स्पीकर ओम बिरला ने उद्धव गुट को शाम 5 बजे पक्ष रखने के लिए बुलाया     |   1999 बैच के IPS आनंद जैन ने लद्दाख के नए DGP के तौर पर कार्यभार संभाला     |   डोनाल्ड ट्रंप के 'गोल्डन डोम' प्रोजेक्ट का पहला लाइव-इंटरसेप्ट टेस्ट सफल     |   भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |  

दिल्ली कांग्रेस ने पूर्वांचल इकाई के पदाधिकारियों की नियुक्ति की

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) दिल्ली कांग्रेस ने अपनी पूर्वांचल इकाई के पदाधिकारियों की नियुक्ति की और अनिरुद्ध सिंह एवं वाई के झा को संगठन का उपाध्यक्ष बनाया। पार्टी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली कांग्रेस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव द्वारा स्वीकृत ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

बयान में कहा गया है कि सूरज भान सिंह को पूर्वांचल इकाई का महासचिव नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त सचिवों में सुरेंद्र कुमार सिंह, राम नरेश यादव, कलीम अहमद, मुन्ना खान, बसंत सिंह, दिनेश मिश्रा, सतीश शर्मा और आनंद मोहन झा शामिल हैं।

पार्टी ने राजेश कुशवाहा, राम चेतन, विजय झा, रंजन मिश्रा, सुभाष प्रसाद यादव, संजय पासवान, कुमारी अर्चना, अमर सिंह, मोइन खान और दिलीप सिंह को संयुक्त सचिव नियुक्त किया है।

बयान के मुताबिक, प्रमोद कुमार यादव को बदरपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश

अविनाश