Breaking News

कोलकाता: गोदाम की छत गिरने से 8 लोग घायल, SSKM अस्पताल में भर्ती     |   पेजेश्कियान का PM मोदी को न्योता, खामेनेई के अंतिम विदाई कार्यक्रम में आने का निमंत्रण     |   कोलकाता के तारातला इलाके में बन रहा गोदाम ढहा, कई लोग मलबे में दबे     |   कच्चा तेल 2 मार्च के बाद पहली बार $76 प्रति बैरल पर पहुंचा     |   बागी सांसद मामला: स्पीकर ओम बिरला ने उद्धव गुट को शाम 5 बजे पक्ष रखने के लिए बुलाया     |  

‘प्राइम डे सेल’ से पहले अमेजन ने की 100 से अधिक ‘फुलफिलमेंट’ केंद्र खोलने की घोषणा

मुंबई, 17 जनवरी (भाषा) ई-कॉमर्स मंच अमेज़न ने देश के प्रमुख शहरों में अपनी सेवाओं का विस्तार करने और ग्राहकों तक सामान तेजी से पहुंचाने के लिए दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में 100 से अधिक विशेष 'शहरी फुलफिलमेंट केंद्र' शुरू करने की बुधवार को घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह पहल उसकी त्वरित वाणिज्य सेवा ‘अमेजन नाउ’ के विस्तार का हिस्सा है। कंपनी पहले ही ‘अमेजन नाउ’ को 100 शहरों तक पहुंचाने और 1,000 से अधिक छोटे फुलफिलमेंट केंद्र स्थापित करने की घोषणा कर चुकी है।

बयान के अनुसार, 'प्राइम डे 2026' सेल से पहले इन केंद्रों की शुरुआत एक महत्वपूर्ण विस्तार है। इससे 'अमेज़न नाउ' पर पहले से उपलब्ध हज़ारों आवश्यक वस्तुओं के मुकाबले ग्राहकों को चार गुना अधिक विकल्प मिलेंगे। ये केंद्र बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद और मुंबई में खोले जाएंगे। अमेजन की वार्षिक चार दिवसीय ग्रीष्मकालीन सेल 'प्राइम डे' 23 जून से शुरू होने वाली है।

भाषा

योगेश अजय

अजय