Breaking News

कोलकाता: गोदाम की छत गिरने से 8 लोग घायल, SSKM अस्पताल में भर्ती     |   पेजेश्कियान का PM मोदी को न्योता, खामेनेई के अंतिम विदाई कार्यक्रम में आने का निमंत्रण     |   कोलकाता के तारातला इलाके में बन रहा गोदाम ढहा, कई लोग मलबे में दबे     |   कच्चा तेल 2 मार्च के बाद पहली बार $76 प्रति बैरल पर पहुंचा     |   बागी सांसद मामला: स्पीकर ओम बिरला ने उद्धव गुट को शाम 5 बजे पक्ष रखने के लिए बुलाया     |  

प्रकाश राज ने धर्मस्थल विवाद पर चुप्पी तोड़ी, कहा-चिन्नैया से मिली जानकारी एसआईटी को सौंपी थी

बेंगलुरु, 17 जून (भाषा) अभिनेता प्रकाश राज ने बुधवार को कहा कि धर्मस्थल में “कई हत्याओं, बलात्कारों और शवों को दफनाने” के आरोप लगाने वाले सी एन चिन्नैया ने फोन पर उनसे बात की थी और उन्हें ऑडियो रिकॉर्डिंग के जरिए जानकारी भेजी थी, जिसे उन्होंने तुरंत मामले की जांच कर रहे एसआईटी प्रमुख को भेज दिया था।

राज ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चिन्नैया ने उनसे संपर्क कर जानकारी साझा करने की इच्छा जताई थी।

अभिनेता के इस बयान से पहले हाल ही में कर्नाटक उच्च न्यायालय में चिन्नैया रिट याचिका दायर की गई, जिसमें धर्मस्थल को बदनाम करने के लिए धन के इस्तेमाल और एक कथित साजिश का दावा किया गया है।

इस मामले में राज का नाम भी सामने आया है।

राज ने कहा कि उन्हें कार्यकर्ता गिरीश मट्टन्नावर का फोन आया था, जिसने कहा था कि चिन्नैया उनसे बात करना चाहता है।

राज के अनुसार, तमिल में बात करने वाला चिन्नैया उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहता था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और कहा कि वह पुलिस अधिकारी नहीं हैं।

जब चिन्नैया ने जोर दिया, तो उन्होंने कहा कि जो भी जानकारी है उसे रिकॉर्ड करके भेज दें।

राज ने कहा, “एक नागरिक के रूप में मुझे क्या करना चाहिए? मुझे एक ऐसे व्यक्ति से जानकारी मिली, जिसके बारे में हर कोई अटकलें लगा रहा था। मैंने तुरंत एसआईटी प्रमुख प्रणब मोहंती से संपर्क किया।”

अभिनेता ने कहा कि बाद में उन्होंने एसआईटी प्रमुख से मुलाकात की और चिन्नैया की ओर से भेजी गई रिकॉर्डिंग सौंप दी।

राज के अनुसार, एसआईटी प्रमुख ने कहा, “धन्यवाद प्रकाश, यह अच्छा सबूत है। अगर आपको आगे कोई जानकारी मिले तो मुझे बताइए।”

राज ने दावा किया कि बाद में उन्हें बताया गया कि चिन्नैया के कुछ दावे मेल नहीं खा रहे हैं और वह अपने बयान बदल रहा है।

उन्होंने कहा, “इसके बाद मैंने मामले से खुद को अलग कर लिया।”

भाषा जोहेब माधव

माधव