Breaking News

कोलकाता: गोदाम की छत गिरने से 8 लोग घायल, SSKM अस्पताल में भर्ती     |   पेजेश्कियान का PM मोदी को न्योता, खामेनेई के अंतिम विदाई कार्यक्रम में आने का निमंत्रण     |   कोलकाता के तारातला इलाके में बन रहा गोदाम ढहा, कई लोग मलबे में दबे     |   कच्चा तेल 2 मार्च के बाद पहली बार $76 प्रति बैरल पर पहुंचा     |   बागी सांसद मामला: स्पीकर ओम बिरला ने उद्धव गुट को शाम 5 बजे पक्ष रखने के लिए बुलाया     |  

गाजा में संघर्ष-विराम के बाद से इजराइली गोलीबारी में 1,000 से ज्यादा लोग मारे गए: अधिकारी

दीर अल बला, 17 जून (एपी) इजराइल और चरमपंथी गुट हमास के बीच युद्धविराम होने के बाद से पिछले आठ महीनों में गाजा पट्टी में इजराइली कार्रवाई में 1,005 फलस्तीनी मारे गए हैं।

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीन आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी।

इस हफ्ते की शुरुआत में मंत्रालय ने बताया कि इजराइल-हमास युद्ध के कारण गाजा में मरने वालों की संख्या 73,000 से ज्यादा हो गई। यह आम नागरिकों और लड़ाकों के बीच कोई फर्क नहीं करता। इसे चिकित्सा पेशेवर चलाते हैं और यह विस्तृत रिकॉर्ड रखता है, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय समुदाय आम तौर पर भरोसेमंद मानता है।

एपी प्रशांत माधव

माधव