Breaking News

कोलकाता: गोदाम की छत गिरने से 8 लोग घायल, SSKM अस्पताल में भर्ती     |   पेजेश्कियान का PM मोदी को न्योता, खामेनेई के अंतिम विदाई कार्यक्रम में आने का निमंत्रण     |   कोलकाता के तारातला इलाके में बन रहा गोदाम ढहा, कई लोग मलबे में दबे     |   कच्चा तेल 2 मार्च के बाद पहली बार $76 प्रति बैरल पर पहुंचा     |   बागी सांसद मामला: स्पीकर ओम बिरला ने उद्धव गुट को शाम 5 बजे पक्ष रखने के लिए बुलाया     |  

ओडिशा के कंधमाल में माओवादियों का हथियारों का जखीरा बरामद

भुवनेश्वर, 17 जून (भाषा) ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के एक गुप्त ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह जब्ती मंगलवार को शुरू किए गए दो 'विशेष अभियान समूहों' (एसओजी) और 'जिला स्वयंसेवी बल' (डीवीएफ) की टीम के एक संयुक्त अभियान के दौरान की गई।

ओडिशा पुलिस ने एक बयान में कहा कि हथियारों के इस जखीरे का पता चलने के बाद बम निरोधक दस्ते ने इलाके की सघन तलाशी ली, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां कोई आईईडी मौजूद नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि मौके से विभिन्न प्रकार की बंदूकें, अलग-अलग क्षमता (कैलिबर) के कारतूस, कोडेक्स वायर (धमाका करने वाला तार) और पांच इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद किए गए हैं।

एक अधिकारी ने कहा, 'बरामद हथियार, विस्फोटक और अन्य आपत्तिजनक सामग्री माओवादियों के है।'

उन्होंने बताया कि हालांकि कंधमाल जिले ने 31 मार्च तक पूरी तरह से नक्सल मुक्त होने का अपना लक्ष्य हासिल कर लिया था, लेकिन सुरक्षा बलों को अब भी माओवादियों के छिपे हुए पुराने जखीरे मिल रहे हैं।

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश