Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

रात नौ बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बुधवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

वि35 मोदी ट्रंप

मोदी ने ट्रंप से बातचीत के दौरान नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया

एवियॉन (फ्रांस), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के दौरान समुद्री नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया और कहा कि ईरान तथा अमेरिका के बीच प्रस्तावित शांति समझौते में उनकी सुरक्षा के प्रावधान होने चाहिए।

दि66 लोकसभा दूसरीलीड अभिषेक

बिरला 19 जून को ममता बनर्जी गुट का पक्ष सुनेंगे, अभिषेक बनर्जी को बुलाया

नयी दिल्ली, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी को पार्टी में विभाजन के मुद्दे पर अपना पक्ष रखने के लिए 19 जून को बैठक के लिए आमंत्रित किया है।

दि52 दिल्ली आईएसआई मॉड्यूल

आईएसआई-समर्थित आतंकी मॉड्यूल से जुड़े पांच संदिग्ध गिरफ्तार; पुलिस पर हमले की थी योजना

नयी दिल्ली, पाकिस्तान में रहने वाले गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी से जुड़े एक कथित अंतर-राज्यीय आतंकी मॉड्यूल के पांच और लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। इन पर पुलिसकर्मियों पर हमले की साज़िश रचने और आईएसआई समर्थित संगठन के लिए दुष्प्रचार को फैलाने का आरोप है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दि45 कांग्रेस राहुल लीड टेलीग्राम

मोदी जी, दिखावा छोड़िए और पेपर लीक माफिया पर वार करिये: राहुल गांधी

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने के सरकार के कदम पर सवाल खड़े करते हुए बुधवार को कहा कि पेपर लीक होने से रोकने के लिए ‘चोर को पकड़ने के बजाय पीड़ित के घर पर ताला लगाया जा रहा है।’’

दि43 भाजपा राहुल द्रमुक

राहुल गांधी ‘राजनीतिक बोझ’ हैं, सहयोगियों को नहीं है उन पर कोई भरोसा : भाजपा

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर न तो जनता को और न ही उनके सहयोगियों को भरोसा है।

प्रादे113 महाराष्ट्र शिवसेना (उबाठा) दूसरी लीड राउत

राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को चुनौती दी

मुंबई, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) में फूट पड़ने की अटकलें तेज होने के बीच पार्टी नेता संजय राउत ने बुधवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के कुछ सांसदों को पाला बदलने के लिए ‘‘50 करोड़ रुपये’’ की पेशकश की जा रही है और उन्होंने बागी सांसदों को पार्टी छोड़ने से पहले इस्तीफा देने की चुनौती भी दी।

प्रादे147 उप्र अखिलेश लीड सपा टूट

अखिलेश ने सपा में विभाजन संबंधी राजभर के दावे को खारिज किया, कहा- पार्टी मजबूत है

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें सपा में जल्द ही विभाजन होने की बात कही गई है।

प्रादे137 उप्र अयोध्या जांच

राम मंदिर दान राशि ‘चोरी’ मामले में एसआईटी ने ट्रस्ट के अधिकारियों से पूछताछ की

अयोध्या (उप्र), श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में वित्तीय गड़बड़ियों के आरोपों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बुधवार को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और प्रशासक गोपाल राव से पूछताछ की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वि34 मोदी जी7 लीड व्यवस्था

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव को लेकर चिंता जताई, सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

एवियॉन (फ्रांस), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनेक्टिविटी और व्यापार में सहयोग बढ़ाने के लिए ‘जी-7’, भारत और ‘ग्लोबल साउथ’ देशों की क्षमताओं का इस्तेमाल करके एक वैश्विक व्यवस्था बनाने का बुधवार को सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने विकासशील देशों पर पश्चिम एशिया संकट के दीर्घकालिक प्रभावों को लेकर चिंता भी जताई।

वि32 अमेरिका प्रशांत लीड कमान

अमेरिका ने ‘हिंद-प्रशांत कमान’ का नाम बदला; भारत का गलत मानचित्र दर्शाया

वॉशिंगटन, अमेरिका ने अपने आठ साल पुराने फैसले को पलटते हुए अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमान का नाम बदलकर फिर से अमेरिकी प्रशांत कमान (यूएसपीएकॉम) कर दिया है।

वि23 पाकिस्तान भारत हवाई क्षेत्र

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र में लगाये गये प्रतिबंध को एक महीने के लिए बढ़ाया

लाहौर, पाकिस्तान ने भारतीय-पंजीकृत विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र में लगाये गये प्रतिबंध को एक और महीने के लिए बढ़ाकर 24 जुलाई तक कर दिया।

अर्थ54 जी7 मोदी लीड यूरोपीय संघ

भारत-यूरोपीय संघ एफटीए पर साल के अंत तक हस्ताक्षर होंगे: वॉन डेर लेयेन

एवियॉन (फ्रांस), यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बुधवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) इस वर्ष के अंत तक महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करेंगे।

अर्थ59 लीड अदालत टेलीग्राम

टेलीग्राम की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र से जवाब मांगा

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को केंद्र सरकार को मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध के खिलाफ दायर याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा।

खेल34 खेल भारत लीड पारी

गिल और किशन के शतक से भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 402 रन बनाए

लखनऊ, कप्तान शुभमन गिल ने बेहद गर्मी और पैर में जकड़न के बावजूद 154 रन की शानदार पारी खेली जबकि इशान किशन ने एकदिवसीय शतक के तीन साल के इंतजार को खत्म करते हुए 125 रन बनाए लेकिन इसके बावजूद अफगानिस्तान ने दूसरे एकदिवसीय मैच में बुधवार को यहां भारत को 402 रन पर आउट कर दिया।

खेल40 खेल स्नूकर भारत

भारत ने मंगोलिया को हराकर विश्व टीम स्नूकर चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

गुआंगडोंग (चीन), भारत ने बुधवार को यहां मंगोलिया पर 3-1 से जीत से विश्व टीम स्नूकर चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

भाषा धीरज माधव

माधव