Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

जालौन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार पलटने से दो लोगों की मृत्यु

जालौन (उप्र), 17 जून (भाषा) कानपुर झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली क्षेत्र उरई के अजनारी फ्लाईओवर पर बुधवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे कार में सवार दो लोगों की मृत्यु हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईशान सोनी ने बताया आज सुबह लगभग 11:00 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग कानपुर-झांसी पर कोतवाली क्षेत्र उरई के अजनारी फ्लाईओवर पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कार सवार अखिलेश (45) और बृजराज (42) की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। दोनों मृतकों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि अखिलेश और बृजराज मूलरूप से आजमगढ़ के निवासी थे और वर्तमान में दादरा नगर हवेली में रह रहे थे।

भाषा सं राजेंद्र संतोष

संतोष