नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) सैफ्रनआर्ट की ग्रीष्मकालीन ऑनलाइन नीलामी में मंजीत बावा की पेंटिंग ‘अनटाइटल्ड (राधा)’ 18 करोड़ रुपये में बिकी, जो इसकी अनुमानित कीमत से दोगुने से भी ज्यादा है।
गत 15-16 जून को आयोजित नीलामी में कुल 108.24 करोड़ रुपये की कलाकृतियां नीलाम हुईं, जिससे यह सैफ्रनआर्ट के इतिहास में सबसे ज्यादा बिक्री वाली ग्रीष्मकालीन ऑनलाइन नीलामी बन गई।
बावा की एक अन्य कृति “बुल” 4.28 करोड़ रुपये में बिकी, जो उसकी उच्चतम अनुमानित कीमत से पांच गुना अधिक है।
बावा की पेंटिंग्स के अलावा, नीलामी में शामिल अन्य कलाकृतियों के लिए भी खरीदारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। एम. एफ. हुसैन, एफ. एन. सूज़ा और जगदीश स्वामीनाथन की प्रमुख कृतियां भी अनुमान से कहीं अधिक कीमत पर बिकीं।
सैफ्रनआर्ट ने बताया कि यह नीलामी ‘व्हाइट ग्लव’ नीलामी के तौर पर खत्म हुई, जिसमें सभी 130 कलाकृतियां बिक गईं।
भाषा पारुल पवनेश
पवनेश