Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

डीटीसी की ‘लेडीज़ स्पेशल’ बसों में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) दिल्ली परिवहन निगम (डीसीटी) की चिह्नित मार्गों पर चलने वाली ‘लेडीज़ स्पेशल’ बसों में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। परिवहन अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह निर्णय दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया, जिसमें दिल्ली पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “इन मार्गों पर चलने वाली महिलाओं के लिए विशेष बसों में, खासकर सुबह और शाम के समय, महिला पुलिसकर्मियों को तैनात करने के लिए दिल्ली पुलिस से अनुरोध किया गया था। महिलाओं की सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लेते हुए, उपराज्यपाल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और साफ तौर पर कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाना चाहिए।”

अधिकारियों के अनुसार, बैठक में एक और फैसला यह लिया गया कि बसों में लगे ‘पैनिक बटन अलर्ट’ को सीधे दिल्ली पुलिस की ‘112’ आपात प्रतिक्रिया प्रणाली से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस ज़रूरी महिला कर्मी उपलब्ध कराएगी। बसों में पुलिसकर्मियों की मदद के लिए महिला होम गार्ड मार्शल भी तैनात की जा सकती हैं।’’

अधिकारी ने ज़ोर दिया कि सुरक्षित माहौल बनाने के लिए ‘‘कतई बर्दाश्त नहीं’’ करने वाले नज़रिए की जरूरत है।

शुरुआत में बाहरी दिल्ली के दूर-दराज़ इलाकों में पहले से तय मार्गों पर चलने वाली बसों को पूरी तरह से महिला कर्मियों द्वारा ही चलाया जाएगा।

भाषा

नोमान नेत्रपाल

नेत्रपाल