Breaking News

पीएम मोदी ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर एबेलार्डो को दी बधाई     |   अमेरिका के लिए पछतावे का कारण बनेगा सीजफायर का उल्लंघन: ईरान     |   कतर के रास लाफान दुर्घटना, 8 भारतीयों का शव आज पहुंचा इंडिया     |   प्रियंका गांधी ने वायनाड के कल्पेट्टा में किया आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन     |   जंग खत्म करने को लेकर लेबनान और इजरायल में बड़ी डील     |  

संभल में भागीरथ तीर्थ कुंड के पास अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए

संभल (उप्र), 17 जून (भाषा) संभल के राय सत्ती थाना अंतर्गत 68 तीर्थ में से एक भागीरथ तीर्थ कुंड के किनारे किए गए अस्थाई कब्जे को बुधवार को जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटा दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिला प्रशासन द्वारा कुंड के समीप फैली गंदगी को भी साफ कराया गया। यह कार्रवाई जिला अधिकारी के निर्देश पर की गई।

बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया था।

इस दौरान उनके संज्ञान में आया था भागीरथ तीर्थ के बगल में स्थित पवित्र कुंड में बहुत गंदगी है और कुंड के किनारे भूसा रखकर कब्जा किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आज जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुंड की सफाई भी की गई।

भाषा सं राजेंद्र संतोष

संतोष