चेन्नई, 17 जून (भाषा)तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सख्त प्रोटोकॉल को दरकिनार कर बुधवार को चेन्नई के पूर्वी तटीय सड़क (ईसीआर)पर अपना काफिला रोका और लोगों से अनौपचारिक बातचीत की। इस घटना का वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है।
नीलांगराई स्थित अपने आवास से सचिवालय जाते समय, मुख्यमंत्री ने रास्ते में जमा लोगों से सीधे बातचीत करने के लिए अपना काफिला रोका।
घटना के प्रसारित वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय अपनी कार से बाहर निकलते हैं और अवरोधकों के ऊपर झुककर कुछ राहगीरों से हाथ मिलाने के बजाय मुट्ठी टकराते (फिस्ट बंप करते) हैं। उन्होंने पारंपरिक औपचारिक अभिवादन के बजाय अधिक आत्मीय और अनौपचारिक अंदाज़ अपनाया।
इससे पहले भी विजय का वीडियो प्रसारित हुआ था जिसमें वह खुद अपनी कार चलाते नजर आ रहे थे।
विजय 12 जून को कर्नाटक के मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद खुद गाड़ी चलाकर 13 किलोमीटर दूर मशहूर कोल्लूर श्री मूकांबिका मंदिर तक गए।
विजय का वाहन चलाते और खिड़कियों का शीशा नीचे करके रास्ते में प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन करने का वीडियो भी प्रसारित हुआ था।
भाषा धीरज पवनेश
पवनेश