Breaking News

महाराष्ट्र के ठाणे में TET का पेपर लीक, कल होने वाली थी परीक्षा     |   AAP ने कल अमृतसर में बुलाई विधायकों की बैठक     |   पीएम मोदी ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर एबेलार्डो को दी बधाई     |   अमेरिका के लिए पछतावे का कारण बनेगा सीजफायर का उल्लंघन: ईरान     |   कतर के रास लाफान दुर्घटना, 8 भारतीयों का शव आज पहुंचा इंडिया     |  

सरकार ने सैबल चट्टोपाध्याय को राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग का चेयरपर्सन नियुक्त किया

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) सरकार ने सैबल चट्टोपाध्याय को राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (एनएससी) का चेयरपर्सन नियुक्त किया है।

यह आयोग देश की सभी मुख्य सांख्यिकी गतिविधियों के लिए एक नोडल निकाय के रूप में कार्य करता है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने शुभब्रत दास, सत्येंद्र बहादुर सिंह और माधवन मुकुंद को आयोग का सदस्य नियुक्त करने को भी मंजूरी दी है।

आयोग में एक अंशकालिक चेयरपर्सन, चार अंशकालिक सदस्य और नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पदेन सदस्य के रूप में शामिल होते हैं। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के सचिव आयोग के सचिव होते हैं।

सैबल चट्टोपाध्याय भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) कोलकाता के पूर्व निदेशक हैं।

आयोग के नवनियुक्त सदस्य शुभब्रत दास भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) बेंगलुरु में प्रोफेसर हैं।

दूसरे सदस्य सत्येंद्र बहादुर सिंह भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) के 1987 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और उनका इस क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का लंबा करियर रहा है।

तीसरे सदस्य माधवन मुकुंद 'चेन्नई मैथमेटिकल इंस्टिट्यूट' के निदेशक हैं।

राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग की स्थापना वर्ष 2005 में देश की सभी प्रमुख सांख्यिकीय गतिविधियों के लिए शीर्ष समन्वय निकाय के रूप में की गई थी।

भाषा योगेश अजय

अजय