नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारगम की कीमत 15 रुपये की तेजी के साथ 11,609 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जुलाई माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 15 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,609 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 67,320 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश