Breaking News

महाराष्ट्र के ठाणे में TET का पेपर लीक, कल होने वाली थी परीक्षा     |   AAP ने कल अमृतसर में बुलाई विधायकों की बैठक     |   पीएम मोदी ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर एबेलार्डो को दी बधाई     |   अमेरिका के लिए पछतावे का कारण बनेगा सीजफायर का उल्लंघन: ईरान     |   कतर के रास लाफान दुर्घटना, 8 भारतीयों का शव आज पहुंचा इंडिया     |  

कमजोर हाजिर मांग से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बुधवार को बिनौला तेल खली की कीमत एक रुपये की गिरावट के साथ 3,660 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के जुलाई माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत एक रुपये यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,660 रुपये प्रति क्विंटल रह गई जिसमें 52,810 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों द्वारा बिकवाली करने से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश