नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बुधवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
वि19 मोदी जी7 व्यवस्था
प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापार और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए वैश्विक व्यवस्था बनाने पर जोर दिया
एवियॉन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनेक्टिविटी और व्यापार में सहयोग बढ़ाने के लिए ‘जी-7’, भारत और ‘ग्लोबल साउथ’ देशों की क्षमताओं का इस्तेमाल करके एक वैश्विक व्यवस्था बनाने का बुधवार को सुझाव दिया।
प्रादे113 महाराष्ट्र शिवसेना (उबाठा) दूसरी लीड राउत
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को चुनौती दी
मुंबई, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) में फूट पड़ने की अटकलें तेज होने के बीच पार्टी नेता संजय राउत ने बुधवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के कुछ सांसदों को पाला बदलने के लिए ‘‘50 करोड़ रुपये’’ की पेशकश की जा रही है और उन्होंने बागी सांसदों को पार्टी छोड़ने से पहले इस्तीफा देने की चुनौती भी दी।
दि37 लोकसभा लीड अभिषेक
बिरला ने टीएमसी मामले में अभिषेक बनर्जी को पक्ष रखने के लिए बुलाया
नयी दिल्ली, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी को पार्टी में विभाजन के मुद्दे पर अपना पक्ष रखने के लिए 19 जून को बैठक के लिए आमंत्रित किया है।
दि45 कांग्रेस राहुल लीड टेलीग्राम
मोदी जी, दिखावा छोड़िए और पेपर लीक माफिया पर वार करिये: राहुल गांधी
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने के सरकार के कदम पर सवाल खड़े करते हुए बुधवार को कहा कि पेपर लीक होने से रोकने के लिए ‘चोर को पकड़ने के बजाय पीड़ित के घर पर ताला लगाया जा रहा है।’’
दि43 भाजपा राहुल द्रमुक
राहुल गांधी ‘राजनीतिक बोझ’ हैं, सहयोगियों को नहीं है उन पर कोई भरोसा : भाजपा
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर न तो जनता को और न ही उनके सहयोगियों को भरोसा है।
प्रादे92 उप्र अखिलेश सपा टूट
अखिलेश ने सपा में विभाजन संबंधी राजभर के दावे को खारिज किया, कहा- पार्टी मजबूत है
लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें सपा में जल्द ही विभाजन होने की बात कही गई है।
प्रादे65 मप्र यूसीसी यादव
मध्यप्रदेश में मानसून सत्र में पारित होगा यूसीसी विधेयक: मोहन यादव
भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में विधेयक पेश किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से यह विधेयक इसी सत्र में पारित हो जाएगा।
वि9 अमेरिका कांग्रेस ईरान
ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में फिर विफल
वाशिंगटन, अमेरिकी सीनेट ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई रोकने संबंधी युद्ध शक्तियों के प्रस्ताव को मंगलवार को एक बार फिर आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।
वि11 ओमान भारतीय शव
ओमान तट के पास अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले दो भारतीय नाविकों के शव स्वदेश लाए गए
दुबई, ओमान तट के पास एक पोत पर पिछले सप्ताह हुए अमेरिकी हमले में मारे गए तीन भारतीय नाविकों में से दो के शव बुधवार को स्वदेश ले जाए गए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
खेल31 खेल भारत पारी
भारत ने अफगानिस्तान को 403 रन का लक्ष्य दिया
लखनऊ, भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां 402 रन बनाए।
खेल26 खेल ईस्पोर्ट्स एशियाड भारत
एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी एस8यूएल ईस्पोर्ट्स की ‘लीग ऑफ लीजेंड्स’ टीम
नयी दिल्ली, एस8यूएल ईस्पोर्ट्स की ‘लीग ऑफ लीजेंड्स’ टीम ने जापान के आइजी-नागोया में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
अर्थ14 अदालत टेलीग्राम
टेलीग्राम ने सरकार के अस्थायी प्रतिबंध आदेश के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का किया रुख
नयी दिल्ली, संदेश ऐप टेलीग्राम ने सरकार के ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध के फैसले के खिलाफ बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया।
अर्थ6 एनसीआर नोएडा उड़ान
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुरू हुईं मालवाहक सेवाएं
ग्रेटर नोएडा, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहला मालवाहक विमान बुधवार को चेन्नई से यहां पहुंचा।
द कन्वरसेशन से साझेदारी के तहत जारी खबरें
वि17 भूख दुग्ध उत्पाद मांस
क्या मांस और डेरी उत्पादों के विकल्पों से लोगों का मोहभंग हो रहा है?
सिडनी, हमारे बड़े किराना स्टोर की अलमारियां मांस और डेरी उत्पादों से भरी रहती हैं। इनमें पनीर और दूध से लेकर कीमा बनाया हुआ गोमांस तक शामिल है।
वि13 दुनिया समुद्र संरक्षण
साल 2030 तक समुद्र के 30 फीसदी हिस्से के संरक्षण की मुहिम, सफलता का पैमाना सिर्फ क्षेत्रफल नहीं
वाशिंगटन, पृथ्वी पर मौजूद सबसे समृद्ध जैव विविधता में से कुछ समुद्र में पाई जाती है। प्रवाल भित्तियों और मैंग्रोव के जंगलों से लेकर गहरे समुद्र तक, समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र अनगिनत प्रजातियों को सहारा देते हैं, तटीय समुदायों का आधार हैं, जलवायु को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और वैश्विक खाद्य सुरक्षा की नींव को मजबूत करते हैं।
भाषा धीरज प्रशांत
प्रशांत