Breaking News

पुरानी दिल्ली रेलवे पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत     |   विजयवाड़ा में CM नायडू ने रामदेव बाबा की जमकर की तारीफ     |   डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड रवाना     |   दिल्ली के शाहदरा में घर में लगी आग, मौके पर पहुंचीं 6 दमकल गाड़ियां     |   ईरान के अरबों डॉलर फंड पर अमेरिका-कतर बना रहे योजना     |  

विश्व कप मैच में गलत कमेंट्री के कारण तुर्किये के सरकारी प्रसारणकर्ता ने कमेंटेटर को हटाया

इस्तांबुल, 17 जून (एपी) तुर्किये के सरकारी प्रसारणकर्ता टीआरटी ने ईरान और न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान टीम में गड़बड़ी करने के बाद विश्व कप के कमेंटेटरों की सूची से एक कमेंटेटर को हटा दिया है।

टीआरटी ने मंगलवार देर रात एक बयान में कहा कि एक कमेंटेटर को जांच पूरी होने तक अमेरिका में विश्व कप प्रसारक टीम से हटा दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि वह टूर्नामेंट के दौरान मैच में कमेंट्री नहीं करेंगे। इस कमेंटेटर की पहचान तुर्किये मीडिया ने मुरात एक्रेम सिमेन के तौर पर की गई है।

तुर्किये की मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सिमेन ने प्रसारण के शुरुआती मिनट में ईरान के हमलों को न्यूजीलैंड का हमला और न्यूजीलैंड की कार्रवाई को ईरान की कार्रवाई बताने की गलती कर दी। सोमवार रात ग्रुप जी में दोनों के बीच मैच 2-2 से ड्रॉ रहा था।

टीआरटी ने कहा कि यह गलती उसके प्रसारण मानक के हिसाब से स्वीकार्य नहीं है। बयान में कहा गया, ‘‘हम इस गलती के लिए अपने दर्शकों और जनता से माफी मांगते हैं। टीआरटी के लिए यह स्वीकार्य नहीं है कि खेल प्रसारण में 30 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाला कोई व्यक्ति ऐसी गलती करे। ’’

एपी नमिता सुधीर

सुधीर