Breaking News

पुरानी दिल्ली रेलवे पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत     |   विजयवाड़ा में CM नायडू ने रामदेव बाबा की जमकर की तारीफ     |   डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड रवाना     |   दिल्ली के शाहदरा में घर में लगी आग, मौके पर पहुंचीं 6 दमकल गाड़ियां     |   ईरान के अरबों डॉलर फंड पर अमेरिका-कतर बना रहे योजना     |  

दिल्ली के उपराज्यपाल योग दिवस समारोह में बांसेरा उद्यान में भाग लेंगे

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू 21 जून को राष्टीय राजधानी में आईटीओ के पास स्थित दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के बांसेरा उद्यान में योग दिवस समारोह में शामिल होंगे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि डीडीए शहर भर में 29 जगहों पर 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कर रहा है, जिनमें उसके अंतर्गत आने वाले अन्य उद्यान और हरित क्षेत्र भी शामिल हैं।

एक बयान के अनुसार, इन कार्यक्रमों में निपुण प्रशिक्षक की देखरेख में योगासन और प्राणायाम आदि किये जाएंगे।

इस साल समारोह का मुख्य विषय ‘‘उम्र बढ़ने की स्वस्थ प्रक्रिया के लिए योग’’ है, जो सभी आयु के लोगों की शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बेहतर बनाने में योग की भूमिका पर जोर देता है।

संधू बांसेरा उद्यान में योग समारोह का नेतृत्व करेंगे।

बांसेरा उद्यान, स्वर्ण जयंती उद्यान (रोहिणी), कोरोनेशन उद्यान (बुराड़ी), हौज खास उद्यान, सत्य उद्यान (नारायणा फेज- 2), डिस्ट्रिक्ट पार्क (जी -17, पश्चिम विहार), अशोक गार्डन सहित डीडीए के कई उद्यानों और हरित स्थलों पर भी योग सत्र आयोजित किये जाएंगे।

भाषा सुभाष पवनेश

पवनेश