होशियारपुर, 17 जून (भाषा) पंजाब के होशियारपुर जिले में मच्छियां गांव के पास बुधवार को एक निजी बस और दो पिकअप वाहनों की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि होशियारपुर की ओर जा रही बस सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन से टकरा गई, और इसके बाद दूसरा पिकअप वाहन बस के पिछले हिस्से से टकरा गया।
अधिकारियों ने कहा कि इस हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिनमें से दो को भुंगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि चार अन्य को होशियारपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
भाषा तान्या नेत्रपाल
नेत्रपाल