Breaking News

तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत     |   सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा     |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |   राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का आखिरी नोटिस, नए घर में शिफ्टिंग की तैयारी     |   तीन जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा     |  

परीक्षा प्रणाली से जुड़ी अनियमितताओं ने जनता का भरोसा कमजोर किया: पायलट

जयपुर, 17 जून (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को देश की वर्तमान परीक्षा प्रणाली की आलोचना करते हुए कहा कि बार-बार हो रही अनियमितताओं ने लाखों विद्यार्थियों को प्रभावित किया है और जनता के भरोसे को कमजोर किया है।

कोटा में पत्रकारों से बातचीत में पायलट ने कहा कि प्रमुख परीक्षाओं में गड़बड़ियों ने देशभर के छात्रों और उनके परिवारों को चिंता और परेशानी में डाल दिया है।

उन्होंने नीट पेपर लीक का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे लगभग 22 लाख छात्रों का आत्मविश्वास हिल गया है।

पायलट ने आरोप लगाया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के आदेश के बावजूद जवाबदेही तय नहीं हुई और अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

उन्होंने कहा, “लाखों विद्यार्थियों और उनके परिवारों को परीक्षा प्रणाली की खामियों का खामियाजा भुगतना पड़ा है, जबकि सरकार जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है।”

पायलट ने कहा कि राहुल गांधी का अभियान युवाओं की भावनाओं से जुड़ने और उनके भविष्य से संबंधित चिंताओं को दूर करने का प्रयास है। गांधी आज कोटा में छात्रों से संवाद करेंगे।

पायलट ने दावा किया कि राजस्थान और अन्य राज्यों के छात्र परीक्षा और परीक्षा परिणाम को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं।

पायलट ने आरोप लगाया कि गांधी की यात्रा से जुड़े पोस्टर और बैनर स्थानीय प्रशासन ने हटवा दिए और लोगों पर कार्यक्रम में शामिल न होने का दबाव बनाया गया।

उन्होंने विश्वास जताया कि बड़ी संख्या में छात्र और युवा इस संवाद में भाग लेंगे। पायलट ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम राजनीतिक रैली नहीं बल्कि छात्रों के साथ संवाद है, जिसमें उनकी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान तलाशा जाएगा।

भाषा बाकोलिया

संतोष

संतोष