Breaking News

तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत     |   सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा     |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |   राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का आखिरी नोटिस, नए घर में शिफ्टिंग की तैयारी     |   तीन जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा     |  

केंद्रीय मंत्री ने सिक्किम की पौधारोपण योजना की सराहना की, इसे भारत के लिए आदर्श बताया

गंगटोक, 17 जून (भाषा) केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने सिक्किम की सामुदायिक भागीदारी पर आधारित पर्यावरणीय पहलों की बुधवार को सराहना की राज्य के प्रमुख कार्यक्रम ‘मेरो रुख, मेरो संतति’ (मेरा पेड़, मेरी विरासत) को एक ऐसा आदर्श बताया, जिसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री करंदलाजे ने बुलबुले स्थित स्मृति वन में देशव्यापी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने इस अभियान के तहत खुद भी एक पौधा लगाया, जिसका उद्देश्य माताओं के सम्मान में पौधारोपण को बढ़ावा देकर पर्यावरण का संरक्षण करना है।

वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने सिक्किम के वन और पर्यावरण विभाग के नए और अनूठे पौधारोपण कार्यक्रमों की प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से ‘मेरो रुख, मेरो संतति’ योजना की सराहना की।

इस योजना के तहत बच्चे के जन्म की खुशी में 100 से 108 पौधे लगाए जाते हैं, जो प्रतीकात्मक रूप से बच्चे के भविष्य को पर्यावरण की सुरक्षा और उसकी जिम्मेदारी से जोड़ते हैं।

भाषा सुमित अमित

अमित