Breaking News

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |   तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत     |   सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा     |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |  

दो युवकों पर चाकू से हमला कर जख्मी करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में दो युवकों की चाकू घोंपकर हत्या करने की कोशिश के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे ज्योति नगर थाने में चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस की एक टीम कर्दमपुरी स्थित घटनास्थल पहुंची तो पता चला कि स्थानीय लोग घायलों को पहले ही गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल ले जा चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में हुसैन (18) एवं रहमान (19) उपचाराधीन मिले और पूछताछ के दौरान हुसैन ने बताया कि रहमान एवं कर्दमपुरी निवासी साजिद के बीच किसी बात को लेकर विवाद था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरदीन (19) और काशिफ (19) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को हुसैन, रहमान और एक अन्य व्यक्ति विवाद सुलझाने के लिए कर्दमपुरी आए थे और बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसी दौरान रहमान ने साजिद को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया जिसके बाद साजिद और उसके साथियों ने हुसैन और रहमान पर कथित तौर पर चाकुओं से हमला कर दिया जिससे दोनों घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि अपराध टीम और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा मामले से जुड़े साक्ष्य कब्जे में लिए। इसके बाद ज्योति नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 109(1) (हत्या की कोशिश) समेत अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दी गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम ने दो आरोपियों फरदीन और काशिफ को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान सिम्मी

सिम्मी