नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी से बुधवार को कहा कि वह 19 जून को उनसे मिलकर तृणमूल में ‘फूट’ के मामले पर अपना पक्ष रखें। संसदीय सूत्रों ने यह जानकारी दी।
तृणमूल के 20 बागी सांसदों ने ‘नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया’ (एनसीपीआई) में अपने विलय के बाद उन्हें अलग समूह के रूप में मान्यता देने की मांग की है। इसके मद्देनजर बिरला ने कोई फैसला लेने से पहले दोनों गुटों का पक्ष सुनने का निर्णय लिया है।
बागी सांसद पहले ही बिरला से मुलाकात कर चुके हैं, जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने उनसे मिलने का समय मांगा था।
सूत्रों ने कहा कि बिरला कानून, नियमों और विनियमों के आधार पर फैसला करेंगे।
भाषा सिम्मी मनीषा
मनीषा