Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

अगले महीने ब्रिटेन का दौरा करेगी भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम पांच से 14 जुलाई तक ब्रिटेन का दौरा करके सात मैच खेलेगी जिनमें दो मैच स्कॉटलैंड की सीनियर टीम के खिलाफ होंगे ।

भारतीय टीम इंग्लैंड अंडर 21, अमेरिका अंडर 21 और बेल्जियम अंडर 21 टीमों के खिलाफ खेलेगी ।

आस्ट्रेलिया के टिम व्हाइट को कोच बनाये जाने के बाद भारतीय जूनियर टीम का यह पहला बड़ा दौरा होगा । भारतीय टीम एडिनबर्ग में स्कॉटलैंड की सीनियर टीम के खिलाफ पांच और छह जुलाई को खेलेगी । इसके बाद इंग्लैंड में अमेरिका की अंडर 21 टीम के खिलाफ आठ और 11 जुलाई को, इंग्लैंड अंडर 21 टीम के खिलाफ नौ और 12 जुलाई को और बेल्जियम अंडर 21 टीम के खिलाफ 14 जुलाई को खेलेगी ।

कोच व्हाइट ने कहा ,‘‘ इस दौरा अच्छी अंतरराष्ट्रीय टीमों के खिलाफ अनुभव लेने और अलग शैली की हॉकी खेलने का सुनहरा मौका है । इससे युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानदंडों में ढलने, आत्मविश्वास बढाने और चुनौतीपूर्ण माहौल में अपने खेल की समझ विकसित करने का मौका मिलेगा ।’’

भाषा मोना

मोना