Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

सेमीफाइनल में जगह पक्की , उरूग्वे के खिलाफ जीत की लय कायम रखना चाहेगी भारतीय टीम

आकलैंड, 17 जून (भाषा) सेमीफाइनल में जगह पक्की होने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम अब बिना किसी दबाव के बृहस्पतिवार को आखिरी लीग मैच में उरूग्वे के खिलाफ भी जीत की लय कायम रखने के इरादे से उतरेगी ।

भारतीय टीम पूल ए में दो मैचों में छह अंक के साथ शीर्ष पर है और अंतिम चार में पहुंच चुकी है । उसने अमेरिका को 3 . 2 और जापान को 2 . 1 से हराया ।

एफआईएच प्रो लीग के अगले सत्र में जगह बनाने के लिये भारत को नेशंस कप हर हालत में जीतना है । पिछले साल भारतीय टीम प्रो लीग से बाहर होकर एफआईएच नेशंस कप में खिसक गई थी । पिछले सत्र में 16 मैचों में सिर्फ दस अंक लेकर भारत प्रो लीग में आखिरी स्थान पर रहा था ।

आठ देशों के एफआईएच नेशंस कप की विजेता टीम अगले साल प्रो लीग में जगह बनायेगी ।

विश्व रैंकिंग में नौवे स्थान पर काबिज भारत का पलड़ा 17वीं रैंकिंग वाली उरूग्वे पर भारी होगा जिसे पहले दोनों मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा है ।

भारत ने दो मैचों में पांचों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किये । दीपिका दो गोल कर चुकी है जबकि नवनीत कौर, सलीमा टेटे और लालरेम्सियामी ने एक एक गोल किया है ।

भारत के कोच शोर्ड मारिन को अपने सभी स्ट्राइकर से मैदानी गोल की उम्मीद होगी और यह मैच अच्छा मौका है । इस साल होने वाले विश्व कप और एशियाई खेलों को देखते हुए कोच नया संयोजन भी आजमाना चाहेंगे । दो मैचों में तीन गोल गंवा चुके भारतीय डिफेंस को बेहतर प्रदर्शन करना होगा ।

मारिन ने कहा ,‘‘ इस तरह के टूर्नामेंटों में छोटे छोटे पल बड़ा अंतर पैदा कर देते हैं । हमें अनुशासित प्रदर्शन करते हुए मौकों को भुनाना होगा । यहां अच्छे नतीजे हासिल करना ही लक्ष्य नहीं है बल्कि भविष्य के लिये मजबूत नींव भी तैयार करनी होगी ।’’

भाषा मोना

मोना