Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

विश्व कप में जर्मन टीम के शिविर में निकला सांप

न्यूयार्क, 17 जून (भाषा) फीफा विश्व कप में जर्मन फुटबॉल खिलाड़ियों की चिंता विरोधी टीम और रणनीति बनाने की ही नहीं है बल्कि उन्हें सांप से भी बचकर रहना होगा क्योंकि उत्तरी कैरोलिना में उनके बेस शिविर में घास के बीच से एक सांप निकला है ।

जर्मनी के कप्तान जोशुआ किमिच ने इसके बारे में बताया । बीबीसी के अनुसार ऐसी शिकायतें स्विस और नॉर्वे टीमों से भी मिली है ।

किमिच ने कहा ,‘‘ जर्मनी में आप रणनीति, चोटों और अगले प्रतिद्वंद्वी की चिंता करते हैं । लेकिन यहां यह भी सोचना पड़ रहा है कि घास में क्या छिपा हो सकता है ।’’

ब्रिटिश वेबसाइट ने कहा कि किमिच और उनकी टीम का सामना उत्तरी कैरोलिना में पाये जाने वाले जहरीले सांप ‘कॉपरहेड’ से हुआ ।

रिपोर्ट में कहा गया कि स्विस टीम ने सान डिएगो में अपने शिविर के बाहरी इलाके का नाम ‘ स्नेक एरिया’ रखा है ।

किमिच ने कहा ,‘‘ हमने कल एक सांप देखा और हमें बताया गया कि वह जहरीला था । अगर काट ले तो अस्पताल जाना पड़ेगा । यह खतरनाक है । जर्मनी में इतने खतरनाक जानवर आसपास नहीं है । हम यहां फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिये आये हैं और अचानक हर कदम रखने से पहले संभलकर चलना पड़ रहा है ।’’

भाषा मोना

मोना