Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ठाणे : गर्भवती पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति, तीन अन्य गिरफ्तार

ठाणे, 17 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दहेज की मांग को लेकर 26 वर्षीय गर्भवती महिला को कथित तौर पर प्रताड़ित करने और उसका सिर जबरन मुंडवाने के आरोप में पुलिस ने महिला के पति और उसके परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता ने पिछले साल आरोपी से शादी की थी। उन्होंने बताया कि विवाह के कुछ समय बाद ही, कल्याण के वालधुनी इलाके में रहने वाले उसके ससुराल वालों ने दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट करने के साथ ही उसे भूखा रखना शुरू कर दिया।

महात्मा फुले चौक पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक बलिराम परदेशी ने बताया कि महिला के गर्भवती होने के बाद, उसके ससुराल वालों ने उसके हाथ कथित तौर पर गर्म पानी में जला दिए और उसके बाल भी ज़बरदस्ती काट दिए।

उन्होंने बताया कि महिला अपनी जान के डर से अपने एक एक रिश्तेदार के घर चली गई और बाद में उसे उल्हासनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को उसके पति, सास, ननद और सास की बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दहेज के लिए परेशान करने को लेकर एक मामला दर्ज किया गया है।

भाषा तान्या अमित

अमित