Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

दिल्ली : आप विधायक ने कोंडली पुल का ‘खुद उद्घाटन’ करके जनता के लिए खोला

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलदीप कुमार ने पूर्वी दिल्ली के कोंडली क्षेत्र में नवनिर्मित पुल का किसी औपचारिक सरकारी समारोह से पूर्व ‘‘खुद ही उद्घाटन करके’’ उसे आम लोगों के लिए खोल दिया।

कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों के साथ पुल स्थल पर पहुंचकर इस संरचना का लोकार्पण कर दिया।

कुमार ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कोंडली पुल पर लंबे समय से बनी हुई यातायात जाम की समस्या से राहत देने के लिए निर्मित बहुप्रतीक्षित नए पुल का स्थानीय निवासियों और पार्टी सहयोगियों की मौजूदगी में उद्घाटन करके इसे जनता को समर्पित किया गया।’’

उन्होंने कहा कि इस पुल से कोंडली विधानसभा क्षेत्र के लाखों यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और यातायात का दबाव कम होगा।

कुमार ने कहा, ‘‘यह पुल क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने और यातायात जाम कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’

इस घटनाक्रम पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

भाषा मनीषा अमित

अमित