Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

केप वर्दे के वोजिन्हा रातोंरात इंस्टाग्राम पर बने स्टार

मेक्सिको सिटी, 17 जून (एपी) विश्व कप के पदार्पण मैच में शानदार प्रदर्शन करके स्पेन जैसे दिग्गज को गोलरहित ड्रॉ पर रोकने वाले केप वर्दे के 40 वर्ष के गोलकीपर वोजिन्हा इंस्टाग्राम पर रातोंरात स्टार बन गए हैं ।

सोमवार को अटलांटा में हुए इस मैच से पहले इंस्टाग्राम पर वोजिन्हा के 50000 फॉलोअर थे जो अब बढकर दस लाख से अधिक हैं । यह बढोतरी मैच के बाद 24 घंटे के भीतर हुई है ।

उन्होंने ब्राजील के यूट्यूब चैनल काजे टीवी से कहा ,‘‘ यह अद्भुत है ।’’

चैनल ने कहा ,‘‘ आम तौर पर हम सब्सक्राइबर की मांग करते हैं लेकिन आज हम वह नहीं मांग रहे । हम वोजिन्हा के लिये फॉलोअर मांग रहे हैं । उसने स्पेन को रोका । दुनिया को चौका दिया । उसने असाधारण प्रदर्शन किया । उसे अपना प्यार दिखाने का समय है ।’’

पांच लाख की आबादी वाला केप वर्दे विश्व कप के लिये क्वालीफाई करने वाला तीसरा सबसे कम आबादी वाला देश है ।

वोजिन्हा को मलाल है कि वीजा लेने में दिक्कतों के कारण उनकी मां अमेरिका में यह मैच देखने नहीं आ सकी ।

एपी मोना

मोना