Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मध्यप्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, ओंकारेश्वर और कूनो भी जाएंगी

इंदौर, 17 जून (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 22 जून तक मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगी और इस दौरान वह अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही ओंकारेश्वर में भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगी और कूनो राष्ट्रीय उद्यान भी जाएंगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने आधिकारिक कार्यक्रम के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति 18 जून को दिल्ली से इंदौर पहुंचेंगी और बैतूल जाएंगी जहां वह ब्रह्माकुमारी संस्थान के एक कार्यक्रम में शामिल होंगी।

अधिकारियों के मुताबिक मुर्मू 18 जून की शाम ओंकारेश्वर पहुंचेंगी और ओंकारेश्वर व ममलेश्वर मंदिर में दर्शन एवं आरती करेंगी।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति 19 जून को अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति 20 जून की शाम जबलपुर पहुंचेंगी। वह 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति 22 जून को कूनो राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण करेंगी और इसके बाद दिल्ली लौट जाएंगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के पांच दिवसीय प्रदेश दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

भाषा हर्ष मनीषा

मनीषा