Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली भाजपा ने स्वच्छता अभियान चलाया

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को पूरे शहर में 'स्वच्छता अभियान' चलाया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ​​के नेतृत्व में पार्टी के सांसदों, विधायकों, राज्य पदाधिकारियों और दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने राजधानी भर के 256 ब्लॉकों में आयोजित अभियान में भाग लिया।

मल्होत्रा ​​ने स्थानीय भाजपा विधायक अभय वर्मा के साथ लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास अभियान चलाया और कहा कि सभी को गंदगी न फैलाने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने शहर की सड़कों, गलियों और मोहल्लों को साफ रखने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सफाई कर्मचारियों की सराहना की।

भाजपा के दिल्ली इकाई के महासचिव (संगठन) पवन राणा ने पार्टी नेता विष्णु मित्तल और सुनील यादव के साथ कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर में स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय और विधायक करतार सिंह तंवर ने छतरपुर में कात्यायनी देवी मंदिर और धर्मशाला में फर्श और रेलिंग की सफाई की।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा