Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

श्रीलंका ने टी20 विश्व कप मेंन्यूजीलैंड को हराया

साउथम्पटन, 17 जून (एपी) श्रीलंका ने महिला टी20 विश्व कप के मैच में आखिरी ओवर में शानदार वापसी करके गत चैम्पियन न्यूजीलैंड को हरा दिया ।

विश्व कप में न्यूजीलैंड पर श्रीलंका की यह पहली जीत है । उसके लिये नीलाक्षिका सिल्वा और कौशिनी नुथियांगना ने 28 गेंद में 48 रन की नाबाद साझेदारी करके 151 रन के लक्ष्य तक दो गेंद और पांच विकेट बाकी रहते पहुंचाया ।

न्यूजीलैंड को पहले दो ग्रुप मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा है । टूर्नामेंट के इतिहास में दो हार के बाद एक ही टीम सेमीफाइनल तक पहुंची है जो दक्षिण अफ्रीका की थी जिसने 2023 में यह कमाल किया था ।

दूसरे मैच में इंग्लैंड ने आयरलैंड को चार विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की ।

आयरलैंड ने नौ विकेट पर 118 रन बनाये थे और इंग्लैंड ने 17 . 3 ओवर में छह विकेट पर 119 रन बना लिये ।

एपी मोना

मोना